पूर्व सीएम भुवन चंद्र खंडूड़ी को दी श्रद्धांजलि

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : गढ़वाल सेवानिवृत्त कर्मचारी संगठन द्वारा बुधवार को संघ भवन में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री व पूर्व केंद्रीय मंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी के आकस्मिक निधन पर शोक सभा आयोजित की गई। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने स्व. खंडूड़ी को पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इसके साथ ही उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर उन्हें याद किया गया। वक्ताओं ने कहा कि खंडूड़ी ने देश और प्रदेश के विकास और जनसेवा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया जिसे हमेशा याद रखा जाएगा। शोक सभा में त्रिलोक सिंह रावत, सुरेश चंद्र बड़थ्वाल, सरदार सिंह रावत, केदार सिंह गुसाईं, विक्रम सिंह राणा, दिनेश रावत, श्रीधर पंवार, जसपाल सिंह रावत आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *