10 राज्यों की 24 राज्यसभा सीटों पर होगा मतदान, आयोग ने किया चुनाव की तारीख का एलान

Spread the love

नई दिल्ली ,। चुनाव आयोग ने राज्यसभा की 24 रिक्त सीटों के लिए चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया है। आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, इन सीटों के लिए 18 जून को मतदान कराया जाएगा। चुनाव आयोग के कार्यक्रम के मुताबिक, 1 जून को अधिसूचना जारी होगी। नामांकन पत्रों की जांच 9 जून को की जाएगी, जबकि 11 जून तक उम्मीदवार अपने नाम वापस ले सकेंगे। इसके बाद 18 जून को मतदान होगा, जो सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा।
10 राज्यों की सीटों पर होंगे चुनाव
चुनाव आयोग ने शुक्रवार को बताया कि राज्यसभा चुनाव 10 राज्यों की 24 सीटों के लिए कराए जाएंगे। इन सीटों पर मौजूदा सदस्यों का कार्यकाल 21 जून से 19 जुलाई के बीच अलग-अलग तारीखों पर समाप्त हो रहा है। आंध्र प्रदेश, गुजरात और कर्नाटक में चार-चार सीटों पर चुनाव होंगे। वहीं मध्य प्रदेश और राजस्थान में तीन-तीन सीटों के लिए मतदान कराया जाएगा। झारखंड में दो सीटों पर, जबकि मणिपुर, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम में एक-एक सीट पर चुनाव होंगे।
कई दिग्गज नेताओं का कार्यकाल हो रहा समाप्त
राज्यसभा के जिन प्रमुख नेताओं का कार्यकाल समाप्त हो रहा है, उनमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व प्रधानमंत्री एच. डी. देवेगौड़ा, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, केंद्रीय मंत्री जॉर्ज कूरियन और रवनीत सिंह बिट्टू शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *