कोटद्वार-पौड़ी

नव नियुक्त प्रदेश प्रवक्ता विपिन कैंथोला का किया स्वागत

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार।
भाजपा कोटद्वार नगर मंडल ने पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश प्रवक्ता विपिन कैंथोला के कोटद्वार पहुंचने पर किया। नगर मंडल कार्यालय में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विपिन कैंथोला को प्रदेश प्रवक्ता बनाए जाने से कोटद्वार में कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी कार्यकर्ता एकजुट होकर पार्टी को फिर से सत्ता में वापस लाएंगे। इस मौके पर भाजपा के नगर मंडल अध्यक्ष सुनील गोयल, जिला मंत्री मंजू जखमोला, महिला मोर्चा जिला उपाध्याक्ष रानी नेगी, बीडीसी सदस्य सुनीता कोटनाला, पूनम थपलियाल, विवेक अग्रवाल, अर्चना शर्मा, महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष बीना रावत, पंकज भाटिया, धर्मवीर गुसाईं, अमित शर्मा, विनय शर्मा, सुरेंद्र बिजल्वाण, रजनीश चौधरी आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!