उत्तराखंड

सफेद छड़ी सुरक्षा दिवस मनाया, दृष्टि-दिव्यांगों को किया पुरस्त

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

 

अल्मोडा(आरएनएस)। राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ अल्मोड़ा द्वारा विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी 15 अक्टूबर को सफेद छड़ी सुरक्षा दिवस नगर पालिका के सभागार में मनाया गया। स्वागत गीत दृष्टि दिव्यांग नेहा आगरी द्वारा प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर दृष्टि दिव्यांग अफराज व विजय आगरी द्वारा भी संगीत कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में दिनांक 28 सितम्बर को आयोजित भाषण प्रतियोगिता के दोनों वर्गों के प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त प्रतिभागियों भूमिका भाकुनी, प्रियांषी जोशी, दिया बिष्ट, गीतिका पाण्डे, प्रतीक बिष्ट, वंदना रूवाली एवं लक्षिता जोशी द्वारा समाज को सफेद छड़ी के प्रति संवेदनसील होना आवश्यक क्यों विषय पर अपनी प्रस्तुति प्रदान की। कार्यक्रम में समाज कल्याण विभाग द्वारा दी गई सफेद छड़ी 10 दृष्टि दिव्यांगों को वितरित की गई, साथ ही ड. जे़सी दुर्गापाल की पुत्री रूप दुर्गापाल द्वारा 10 दृष्टि दिव्यांगों को टाकिंग घड़िया वितरित की गई। कार्यक्रम में प्रस्तुति देने वाले दृष्टि दिव्यांगों को सामाजिक कार्यकर्ता राजेंद्र सिंह बिष्ट द्वारा पुरस्त किया गया। ड. जे़सी दुर्गापाल ने सफेद छड़ी के बारे में विस्तार से बताया गया एवं कहा कि सफेद छड़ी का विकास 1931 में फांस में शुरू हुआ वर्तमान में 5 प्रकार की सफेद छड़िया प्रचलन में है। भाषण प्रतियोगिता के विजेताओं को नकद पुरस्कार मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष बी़ एस़ मनकोटी द्वारा दिया गया। कार्यक्रम में महिला कल्याण संस्था की अध्यक्ष रीता दुर्गापाल, आशा कर्नाटक, सुनैना मेहरा, डे केयर के अध्यक्ष हेम चन्द्र जोशी, प्रताप सिंह सत्याल, एम सी जोशी, गिरी चन्द्र जोशी, बालप्रहरी के उदय किरौला, पैरामेडिकल के मण्डलीय अध्यक्ष मनोहर सिंह नेगी, सेवानिवृत्त सहायक प्रबन्धक एसबीआई मोहन चन्द्र काण्डपाल, रेडकास से आशीष वर्मा, रमेश चन्द्र, ड दीपा गुप्ता के साथ विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थी उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह राणा एवं संचालन नीरज पंत सेवा सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य ने किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!