काले जादू का डर दिखाकर महिला से ठगी

Spread the love

देहरादून। प्रेमनगर थाना क्षेत्र में सीमा तलवार ने खुद को पुजारी बताने वाले राहुल थापा पर अंधविश्वास फैलाकर और परिवार को काला जादू व बुरी शक्तियों का भय दिखाकर दो लाख रुपये ठगने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।
आरोपी पर सेलाकुई और कैंट थाने में पहले ही मामले दर्ज हैं और सेलाकुई में 65 तोला सोना ठगने के मामले में वह जेल में बंद है। प्रेमनगर निवासी सीमा तलवार ने शिकायत में बताया कि राहुल थापा खुद को एक मंदिर का पुजारी बताता था और लोगों को धार्मिक अनुष्ठानों के नाम पर झांसे में लेने का काम करता था। आरोप है कि राहुल ने उनके परिवार को बताया कि उनके घर पर बुरा साया, काला जादू और नकारात्मक शक्तियों का प्रभाव है। तत्काल विशेष पूजा और हवन नहीं कराया गया तो परिवार पर बड़ा संकट आ सकता है। डरकर परिवार ने राहुल थापा के कहने पर विशेष हवन और पूजा का आयोजन कराया। इस दौरान राहुल ने पूजा-अनुष्ठान के नाम पर कुल दो लाख रुपये नकद लिए। यह रकम 50-50 हजार रुपये के चार अलग-अलग लिफाफों में उसे सौंपी गई थी।सीमा तलवार ने बताया कि गत नौ जून की शाम उनके घर पर हवन कराया गया ।
जिसमें राहुल थापा खुद मौजूद था। उसने विशेष रूप से किसी भी प्रकार की फोटो या वीडियो न बनाने की हिदायत दी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *