कोटद्वार-पौड़ी

हाथी के हमले में महिला की मौत, चार घायल

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

लैंसडौन वन प्रभाग की ग्वालढ़ बीच में हाथी ने किया हमला
घायल अन्य महिलाओं को बेस चिकित्सालय में करवाया भर्ती
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: लैंसडौन वन प्रभाग के अंतर्गत ग्वालगढ़ बीट में हाथी के हमले में एक महिला की मौत हो गई। महिला मंगलवार सुबह जंगल में चारापत्ती लेने के लिए गई थी। हाथी से जान बचाकर भागी चार अन्य महिलाओं को भी चोट आई हुई है। जिन्हें उपचार के लिए राजकीय बेस चिकित्सलय कोटद्वार में भर्ती करवाया गया है।
धु्रवपुर निवासी लक्ष्मी देवी (45वर्ष)पत्नी सुनील चौधरी अन्य दिनों की तरह मंगलवार को भी कुछ महिलाओं के साथ लैंसडौन वन प्रभाग की ग्वालगढ़ बीट के कम्पार्टमेंट-5ए की ओर मवेशियों के लिए चारापत्ती लेने गई थी। इसी दौरान झाड़ियों के पीछे से निकलकर आए हाथी ने अचानक लक्ष्मी देवी पर हमला कर दिया। हाथी को देख लक्ष्मी के साथ मौजूद अन्य महिलाओं से भागकर अपनी जान बचाई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने पटाखे फोडकर हाथी को वापस जंगल में खदेड़ा। डीएफओ दिनकर तिवाड़ी ने बताया कि सुबह सूचना प्राप्त हुई कि कुछ महिलाएं चारा पत्ती लेने गई थी, तभी उनपर हाथी ने हमला कर दिया। जिसमें ध्रुवपुर निवासी 47 वर्षीय लक्ष्मी चौधरी पत्नी सुनील चौधरी की मौत हो गई। जबकि, हाथी से बचने के चक्कर में सुनीता जखवाल(40) पत्नी सुनील जखवाल, सुमन(37) पत्नी अजय कुमार और अनिता देवी(42) पत्नी मुकेश, बागेश्वरी देवी (31) पत्नी कली राम घायल हो गईं। बताया कि मृतका के परिजनों को जल्द मुआवजा दिलाया जाएगा। जानकारी के अनुसार, मृतक महिला के दो बच्चे हैं एक लड़का देहरादून में एमसीए की पढ़ाई कर रहा है, जबकि, दूसरा दसवीं में पढ़ता है। महिला का पति आटो चलाता है।

हाथी के हमले में बुजुर्ग घायल
रामणी-पुलिंडा मार्ग पर शाम को घूमने के लिए गए एक बुजुर्ग पर हाथी ने हमला कर दिया। घायल बुजुर्ग को उपचार के लिए राजकीय बेस चिकित्सलय कोटद्वार में भर्ती करवाया गया है। जानकारी के अनुसार, मंगलवार शाम लोकनिर्माण कालोनी में चतुर्थ श्रेणी में कार्यरत बुजुर्ग चैक सिंह मार्ग पर घूमने के लिए गए हुए थे। इसी दौरान जंगल से निकलकर मार्ग पर पहुंचे हाथी ने उनपर हमला कर दिया। आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाकर हाथी को जंगल में खदेड़ा। बुजुर्ग के सिर व पैर पर चोट आई हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!