पुनाड़ में नए साल पर महिलाओं ने गाए गीत

Spread the love

रुद्रप्रयाग। नए साल 2025 के आगमन पर मुख्यालय से लगे पुनाड़ गांव में बर्सू पुनाड़ विकास समिति से जुड़ी महिलाओं ने सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया। देर रात तक कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। महिलाओं ने अंत में केक काटकर एक दूसरे को नए साल की शुभकामनाएं दी। पुनाड़ गांव में समिति की अध्यक्ष आशा सेमवाल के नेतृत्व में गांव की सभी महिलाएं एकत्र हुई और सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। शुरूआत में महिलाओं ने स्थानीय देवी-देवताओं के भजनों की प्रस्तुति दी जबकि इसके बाद कई सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। महिलाओं ने लोक गीत और नृत्य की प्रस्तुति देकर अपने हुनर का प्रदर्शन भी किया। इस मौके पर बर्सू पुनाड़ महिला विकास महिला समिति की अध्यक्ष आशा सेमवाल ने कहा कि भले ही यह आंग्ल नव वर्ष है किंतु समाज में सकारात्मक कार्य करने के प्रति प्रेरणा का संचार हो इसलिए यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। समिति का प्रयास रहेगा कि अप्रैल में हिन्दू नव वर्ष के मौके पर भी सांस्कृतिक संध्या का आयोजन करने का प्रयास किया जाएगा। इस मौके पर गांव की सभी महिलाएं मौजूद थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *