पिथौरागढ़। मदर्स डे पर अग्रवाल महिला समिति ने मैराथन दौड़ का आयोजन किया। इसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। रविवार को मैराथन की शुरुआत आवास कॉलोनी से की गई। आवास विकास गेट पर महिला चिकित्सक डॉ. मृदुला किशोर ने महिलाओं को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मैराथन का समापन महाराणा प्रताप चौक पर किया गया। यहां महिलाओं ने स्वस्थ माता, स्वस्थ बच्चे और स्वस्थ समाज के उद्घोष के साथ मैराथन को प्रतिमाह करने का निर्णय लिया। अग्रवाल महिला समिति अध्यक्ष मंजू गोयल व महामंत्री रितु अग्रवाल ने बताया कि स्वस्थ समाज के लिए एक मां का स्वस्थ होना आवश्यक है। यहां पर पूनम अग्रवाल, मंजू गुप्ता, निधि मित्तल, जानकी तिवारी, पूजा गोयल, सीमा गोयल, राखी कानोडिया, मनीषा जिंदल, पूनम जिंदल, इशिता गोयल आदि मौजूद रहे।