उत्तराखंड

मौसम को लेकर यलो अलर्ट, बारिश की संभावना

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

हल्द्वानी। कुमाऊं में मौसम को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से अगले पांच दिनों में उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश के आसार जताए गए हैं। कुछ स्थानों पर बर्फबारी और ओलावृष्टि होने की संभावना भी जताई गई है। कुमाऊं में बीते दो दिनों से आसमान में बादल छाए हैं। कुछ स्थानों पर बारिश भी हुई, जिससे मैदान से लेकर पहाड़ तक तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार हल्द्वानी व ऊधमसिंह नगर जिले में २०-२१ मार्च को गरज व तेज हवाओं के साथ हल्की वर्षा हो सकती है। अगले दो दिन हल्के, मध्यम बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान २१ से २९ और न्यूनतम १०.० से १३.० डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। १० किमी प्रतिघंटे की गति से हवा चलेगी। वहीं पहाड़ी क्षेत्र में २१ मार्च तक बारिश के आसार जताए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!