उत्तराखंड में 28-29 अप्रैल के लिए गर्मी का ‘येलो’ अलर्ट और ओलावृष्टि का ‘ऑरेंज’ अलर्ट

Spread the love

देहरादून()। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने राज्य में 28-29 अप्रैल के लिए गर्मी का ‘येलो’ अलर्ट और ओलावृष्टि का ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया है। इस बीच देहरादून मौसम केंद्र के निदेशक सीएस तोमर ने भी मौसम को लेकर जानकारी साझा की है। उन्होंने कहा है कि मैदानी इलाकों में वर्तमान में तापमान सामान्य से ऊपर है और यही स्थिति पहाड़ी इलाकों में भी बनी हुई है। उम्मीद है कि आज तापमान में एक से दो डिग्री की मामूली गिरावट आ सकती है। आज कुछ पहाड़ी इलाकों में बहुत हल्की बारिश हो सकती है।उन्होंने कहा कि ‘28 अप्रैल से उत्तर के पांच जिलों उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है। मौसम का यह मिजाज 29 और 30 अप्रैल को भी जारी रहने की संभावना है। मौसम का यह मिजाज लगभग हर जिलों में देखने को मिल सकता है। इस दौरान हम उम्मीद कर रहे हैं कि हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होगी।’
40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा की स्पीड से तेज हवाएं : देहरादून मौसम केंद्र के निदेशक के मुताबिक, प्रदेश के सभी जिलों में 1, 2 और 3 मई को हम हल्की से मध्यम स्तर की बारिश की उम्मीद कर रहे हैं। इसलिए हमनें ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। तापमान काफी हाई है इस वजह से येलो अलर्ट जारी किया हुआ है। कुछ जनपदों के लिए हमने 28 और 29 अप्रैल के लिए ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया हुआ है खासतौर से नैनीताल, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जहां पर ओलावृष्टि की संभावना है। इनके अलावा बाकी जिलों के लिए हमने येलो अलर्ट जारी किए हैं जहां पर हमें उम्मीद है कि बिजली गिर सकती है या फिर 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा की स्पीड से तेज हवाएं चल सकती हैं। ये स्थिति 28 और 29 अप्रैल को बनी रहेगी। तेज हवाओं की संभावना के चलते 30 अप्रैल और 1 मई के लिए भी हमने येलो अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा इस दौरान कुछ इलाकों में बिजली गिरने की संभावना है।
तापमान में करीब 2 डिग्री की गिरावट: देहरादून मौसम केंद्र के निदेशक ने बताया कि ‘देहरादून में कल के मुकाबले आज तापमान में करीब 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। कल साढ़े 11 बजे तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था जबकि आज 34.8 डिग्री दर्ज किया गया है।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *