स्वस्थ शरीर के लिए जरूरी है योग

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में तड़ियाल चौक स्थित एक वेडिंग प्वाइंट में योग शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर योगाभ्यास किया और स्वस्थ जीवन के लिए योग के महत्व को समझा।
इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने कहा कि योग भारत की प्राचीन सांस्कृतिक विरासत और ज्ञान परंपरा का अनमोल उपहार है। कहा कि नियमित योगाभ्यास से शरीर और मन दोनों स्वस्थ रहते हैं तथा व्यक्ति अनेक बीमारियों से बच सकता है। उन्होंने सभी लोगों से प्रतिदिन योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को विभिन्न योग क्रियाओं का अभ्यास कराया गया और योग से होने वाले शारीरिक एवं मानसिक लाभों की जानकारी दी गई। विधानसभा अध्यक्ष ने योग शिविर में शामिल लोगों को योगा मैट भी वितरित किए। उन्होंने कहा कि योग को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से हर वर्ष 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। साथ ही लोगों से आगामी योग दिवस कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की गई। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष राज गौरव नौटियाल, मंडल अध्यक्ष प्रेमा खंतवाल, भाजयुमो जिलाध्यक्ष शांता बमराड़ा, नगर अध्यक्ष विकासदीप मित्तल, आशीष रावत, पार्षद सौरव नौडियाल, राजेंद्र बिष्ट, सिमरन बिष्ट, राजेश देवरानी, मोहन सिंह नेगी, बीना रावत, योगाचार्य राकेश कंडवाल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *