योग साधकों ने किया योगाभ्यास, उत्कृष्ट कार्य करने वालों का सम्मान

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : भारत स्वाभिमान समिति युवा भारत की ओर से भी गुरु पूर्णिमा पर्व पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान योग को घर-घर पहुंचाने का संकल्प लिया गया। कहा कि निरोग काया के लिए हमें प्रतिदिन योगाभ्यास करना चाहिए।
तड़ियाल चौक स्थित एक मॉल में आयोजित कार्यक्रम में गुरु स्वामी रामदेव को याद किया गया। वक्ताओं ने कहा कि गुरु रामदेव ने योग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य किया है। योग को घर-घर तक पहुंचाने में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है। कार्यक्रम के दौरान योग साधकों ने सामूहिक योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन का संदेश दिया। योग के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले मनीषियों को सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में भगवती प्रसाद, दयाल सजवाण, डॉ. रवि नेगी, रूप सिंह, चंद्रकिशोर असवाल और अमित सजवाण शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *