कोटद्वार-पौड़ी

जिला व ग्राम पंचायत स्तर पर हो ग्रामीण डाक सेवकों की नियुक्ति

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी।
ग्रामीण डाक सेवक संघ ने डाक सेवक पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया राष्ट्रीय स्तर पर किए जाने का विरोध किया है। ग्रामीण डाक सेवकों का कहना है कि इन पदों पर ग्राम पंचायत स्तर या जिला स्तर पर नियुक्तियां दी जाएं। डाक कर्मचारियों ने केंद्रीय यूनियन, मंडलीय व परिमंडलीय यूनियनों द्वारा कर्मचारी हित में हो रहे प्रयासों की सराहना की। संघ ने कमलेश चंद्र कमेटी की सिफारिशों को लागू किए जााने, डाक सेवक को सरकारी कर्मचारी घोषित किए जाने की मांग भी की।
शुक्रवार को संस्कृति भवन प्रेक्षागृह में अखिल भारतीय डाक सेवक संघ का 10वां द्विवार्षिक अधिवेशन आयोजित किया गया। अधिवेशन का शुभारंभ मुख्य अतिथि संघ के मंडलीय सचिव जगदीश रावत ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि विभाग प्रशासन कर्मचारियों पर लक्ष्य पूर्ति के लिए अनावश्यक दबाव बना रहा है। साथ ही लक्ष्य पूर्ति नहीं होने पर वेतन में कटौती भी की जा रही है। जो कर्मचारियों के हितों से खिलवाड़ है। उन्होंने कहा कि डाक सेवक अल्प वेतनभोगी है। सेवाकाल के दौरान उसकी मौत पर आश्रित को जीडीएस पद पर नियुक्ति का प्रावधान होने के बावजूद कई मामलो में नियुक्ति नहीं दी जा रही है। जगदीश रावत ने कहा कि विभाग डाक सेवक के पदों पर नियुक्तियां राष्ट्रीय स्तर से की जा रही हैं। जिसका संघ पुरजोर विरोध करता है। अधिवेशन में संघ के पौड़ी प्रखंड की नई कार्यकारिणी का गठन भी किया गया। जिसमें जीवन प्रकाश चमोली अध्यक्ष, वीरेंद्र सिंह कार्यकारी अध्यक्ष, रघुनंदन गोदियाल व प्रेम सिंह उपाध्यक्ष और विजय राणा सचिव चुने गए। हर्षपाल सिंह, विनोद रावत, नीरज रावत, दिनेश कुकरेती सह-सचिव, नंद किशोर डोभाल कोषाध्यक्ष, शिवानी कार्य सह-कोषाध्यक्ष मनोनीत की गई। बलवंत सिंह, विजय नैथानी, देवेंद्र चंदोला व आशीष पोखरियाल को संगठन सचिव और दुर्गेश जुगराण को ऑडिटर की जिम्मेदारी दी गई। निर्वाचन पर्यवेक्षक विजय कुमार की देखरेख में संपन्न हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!