छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में सड़क पर उतरी कांग्रेस, किया पुतला दहन

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहर में आक्रोश रैली निकाली। इस दौरान कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार का पुतला दहन करते हुए शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग उठाई।
पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय से तहसील तक आक्रोश रैली निकाली। इसके उपरांत उन्होंने तहसील तिराहे में पहुंचकर केंद्र सरकार का पुतला दहन किया। वक्ताओं ने कहा कि लगातार हो रहे पेपर लीक से लाखों युवाओं का भविष्य प्रभावित हुआ है और कई छात्र मानसिक तनाव का शिकार हुए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज लोकतांत्रिक अधिकारों का दमन है। कांग्रेस ने पेपर लीक प्रकरण की निष्पक्ष जांच, दोषियों पर सख्त कार्रवाई और केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की। रैली के बाद कार्यकर्ताओं ने तहसील तिराहे पर केंद्र सरकार का पुतला दहन कर विरोध दर्ज कराया। इस दौरान जिलाध्यक्ष मीना बछुवाण, गीता नेगी, संजय मित्तल, सूरज प्रसाद कांति, चंद्रमोहन खर्कवाल, हिमांशु बहुखंडी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *