विद्यार्थियों को खेलों के लिए किया प्रेरित

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर भगवंत ग्लोबल विश्वविद्यालय में भी कार्यक्रम आयोजित किया गया। विश्वविद्यालय के असिस्टेंट रजिस्ट्रार डा. ज्योति सक्सेना, अरुण खंतवाल, शशि रावत और मुकेश अधिकारी ने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ खेलों में भी सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया।


इस दौरान विश्वविद्यालय स्तर पर आयोजित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि खेल न केवल विद्यार्थियों को शारीरिक रूप से स्वस्थ रखते हैं, बल्कि उनमें अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता का भी विकास करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *