वेद प्रचार महोत्सव में गूंजे वैदिक मंत्र, घर-घर वेद पहुंचाने का लिया संकल्प

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : आर्य समाज कोटद्वार में सोमवार को वैदिक मंत्रोच्चारण और यज्ञ के साथ वेद प्रचार महोत्सव का शुभारंभ हुआ। महोत्सव के दौरान आर्य समाज से जुड़े लोगों ने वेदों के संदेश को घर-घर तक पहुंचाने का संकल्प लिया।


नजीबाबाद रोड स्थित आर्य समाज भवन में आयोजित कार्यक्रम में बदायूं से पहुंचे भजन उपदेशक संजीव ने यज्ञ के महत्व और उससे होने वाले लाभों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को नियमित रूप से यज्ञ करना चाहिए। यज्ञ से वातावरण की शुद्धता के साथ ही मन और जीवन पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। उन्होंने कहा कि यज्ञ को केवल धार्मिक अनुष्ठान तक सीमित नहीं समझना चाहिए। यह मानव कल्याण का वैज्ञानिक और आध्यात्मिक माध्यम भी है। वैदिक मंत्रों के उच्चारण से मानसिक शांति मिलती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। उन्होंने कहा कि आर्य समाज का उद्देश्य वैदिक विचारधारा और मंत्रों के महत्व को जन-जन तक पहुंचाना है। समाज को बेहतर दिशा देने के लिए सभी को मिलकर गंभीरता से प्रयास करने की आवश्यकता है। इस अवसर पर महेश वर्र्मा, भरत लाल, आनंद प्रकाश, हिमांशु, नवीन, मीना अग्रवाल, रेनू नेगी समेत आर्य समाज के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *