मगरमच्छ के हमले में 12 वर्षीय बच्चे की मौत

Spread the love

रुड़की। बुग्गावाला क्षेत्र के गोकुलवाला गांव के समीप नदी किनारे हुए एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। गुरुवार दोपहर नदी में नहाने गए एक 12 वर्षीय बच्चे को मगरमच्छ ने अपना शिकार बना लिया। इससे उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद गांव में शोक की लहर है, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गुरुवार को बंजारेवाला निवासी राजा (12) पुत्र प्रमोद अपने कुछ दोस्तों के साथ दोपहर के समय नदी में नहाने गया था। कुछ देर बाद बाकी बच्चे वापस गांव लौट आए, जबकि राजा अकेला ही नदी में नहाता रहा। शाम तक जब राजा घर नहीं लौटा तो परिजनों को चिंता हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *