राष्ट्रीय लोक अदालत में 175 मामलें निस्तारित

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार शुक्रवार को बाह्य न्यायालय श्रीनगर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। लोक अदालत की पीठ की अध्यक्षता सिविल जज एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट (प्रथम श्रेणी) अलका ने की, जबकि सदस्य के रूप में अधिवक्ता सुबोध भट्ट मौजूद रहे। राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 175 मामलों का निस्तारण किया गया। इनमें 161 फौजदारी, 8 एनआई एक्ट के मामले, 1 सिविल वाद, 2 अंतिम रिपोर्ट तथा 3 डीबी एक्ट से संबंधित मामले शामिल रहे। लोक अदालत के दौरान बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रमेश चन्द्र जोशी, संरक्षक अनूप श्री पांथरी, महासचिव ब्रह्मानंद भट्ट सहित कई अधिवक्ता, पीएलवी सदस्य एवं न्यायालय कर्मी उपस्थित रहे। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *