रंगारंग सास्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : एंजल्स हेवन स्कूल खंदूखाल में मातृ दिवस हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यार्थियों ने सरस्वती वंदना एवं स्वागतगीत से की। इसके बाद बच्चों ने माताओं को समर्पित हिंदी और अंग्रेजी कविताएं, गीत व रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। इस दौरान विद्यार्थियों ने अपनी माताओं को अपने हाथों से बनाए गए आकर्षक कार्ड भेंट किए। विद्यालय में आयोजित इंटर हाउस निबंध प्रतियोगिता में मंदाकिनी हाउस ने प्रथम, अलकनंदा हाउस ने द्वितीय तथा भागीरथी हाउस ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय की प्रधानाचार्य ने सभी अतिथियों, अभिभावकों और विद्यार्थियों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम बच्चों में संस्कार, आत्मविश्वास और अपनी संस्कृति के प्रति सम्मान की भावना विकसित करने में सहायक होते हैं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि देवेंद्र गौड्, अमृता, सीमा व जयकृष्ण पैन्यूली आदि मौजूद थे। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *