5 जी तकनीक के लिए एलएसी के पास अप्टिकल केबल बिछा रहा चीन, बैरकें भी बनाईं

नई दिल्ली । भारत और चीन के बीच चल रहे सीमा विवाद के बीच चीन ने वास्तविक नियंत्रण रेखा के आस-पास 5जी टेक्नोलजी के लिए इन्फ्रास्ट्रक्चर विकसित करने का काम शुरू कर दिया है। भारतीय खुफिया एजेंसियों ने बताया है किचीन की सेना ने पैंगोंग त्सो झील इलाके के पास सैनिकों के लिए बैरकों का निर्माण कार्य भी शुरू किया है।
भारतीय खुफिया एजेंसियों का कहना है कि चीन ने अगस्त के पहले सप्ताह में एलएसी के विवादित क्षेत्र डेमचोक में 5जी के लिए निर्माण कार्य किया था। एजेंसियों के अनुसार चीन ने नए स्पेक्ट्रम बैंडविड्थ, फाइबर अप्टिक्स केबल बिछाने के लिए और सेल्यूलर ट्रांसमिशन टेक्नोलजी विकसित करने के लिए उपकरणों को इंस्टल किया है।
एजेंसियों ने अलर्ट किया है कि चीन के पीटे हटने के दावे के बावजूद पैंगोंग त्सो झील इलाके में चीनी सेना की ओर से नया निर्माण कार्य देखा गया है। पैंगोंग त्सो झील इलाके में नई झोपड़ियां और शेड का निर्माण हुआ है। चीनीसेना ऐसे कदमतब उठा रही है जब दोनों देश तनावकम करने के लिए वार्ताओं के दौर में लगे हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *