स्वास्थ्य शिविर का 52 लोगों ने उठाया लाभ

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : प्रखंड रिखणीखाल के अंतर्गत ग्राम पंचायत कांडा के दियोड़ में टीवी मुक्त भारत अभियान के तहत राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्र के 52 ने अपने स्वास्थ्य का परीक्षण करवाया।
शिविर का शुभारंभ ग्राम प्रधान विनीता ध्यानी व चिकित्साधिकारी डा. सुरभि यादव ने किया। शिविर में आए लोगों का रजिस्ट्रेशन करवाया गया। तत्पश्चात चिकित्सकों ने शिविर में आए लोगों का छाती का एक्स-रे, ब्लड शुगर, रक्तचाप की जांच की गई। साथ ही जरूरतमंदों को दवाइयां भी वितरित की गई। चिकित्सकों ने लोगों से क्षय रोग से बचाव करने की सलाह दी। साथ ही खानपान पर भी विशेष ध्यान दिए जाने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर महेंद्र सिंह रावत, अंकित बड़थ्वाल, प्रीतम पंवार, आशा, कविता, राम सिंह, गंगा देवी, आशा, कविता, राम सिंह, धनपाल मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *