उत्तराखंड

ट्रक से 9 लाख 26 हजार की नकदी बरामद

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

रुद्रप्रयाग। जिले में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए चेकिंग अभियान के दौरान फ्लाइंग स्क्वाड टीम ने 9,26,000 नगद धनराशि बरामद की है। यह धनराशि रुद्रप्रयाग एवं केदारनाथ विधानसभा में 6 फ्लांग स्क्वाड द्वारा अलग अलग क्षेत्रों से बरामद की गई।
विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 को सकुशल संपंन कराने के लिए चेकिंग की कार्रवाई निरंतर जारी है। रुद्रप्रयाग विधानसभा क्षेत्र में फ्लाइंग स्क्वाड टीम प्रथम द्वारा आज बुधवार को जवाड़ी बाईपास पर चेकिंग के दौरान एक के चालक बलदीप सिंह पुत्र भाग सिंह निवासी पाट्यूं, अगस्त्यमुनि के कब्जे से कुल 9,26,000 नगद धनराशि की बरामद्गी की गई। इस व्यक्ति से इतनी धनराशि नगद ले जाने के कारण पूछने एवं दस्तावेज मांगे जाने पर वह स्पष्ट कारण नहीं बता सके। और न ही इससे संबंधित कोई कागजात प्रस्तुत कर सके। बरामद धनराशि नियमानुसार कब्जे में लेकर जब्त कर आवश्यक कार्यवाही की गई है। वहीं इसी एफएसटी टीम-1 द्वारा बीते दिन 8 फरवरी 2022 की सायंकाल को घ्2,24,000 नगद धनराशि बरामद कर जब्ती की कार्यवाही की गई थी। कुल मिलाकर चेकिंग के दौरान अब तक 17,20,000 धनराशि नगद बरामद कर जब्त कर लिए गए हैं। एफएसटी टीम में सहायक षि अधिकारी रघुबीर सिहं रमोला, उपनिरीक्षक बलदीप सिंह शामिल थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!