आग से बचाव के बताएं तरीके

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : अग्निकांड जैसी आपात परिस्थितियों से निपटने के लिए अग्निशमन विभाग ने अभियान शुरु कर दिया है। इसके तहत शहर के विभिन्न संस्थानों पर पहुंचकर अग्नि सुरक्षा व्यवस्था को परखा गया। इस दौरान व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के सख्त निर्देश भी दिए गए।


मुख्य अग्निशमन अधिकारी पौड़ी राजेंद्र खाती के नेतृत्व में फायर यूनिट कोटद्वार ने सिडकुल क्षेत्र स्थित विभिन्न संस्थानों का अग्नि सुरक्षा निरीक्षण किया। इस दौरान संस्थानों में स्थापित अग्निशमन उपकरणों, प्राथमिक अग्निशमन संसाधनों, आपातकालीन निकासी मार्गों और आपदा की स्थिति में बचाव एवं निकासी की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। कहा कि संस्थानों में कार्य करने वाले प्रत्येक कर्मचारी को भी अग्निशमन का उपयोग करना आना चाहिए। जिससे आपात स्थिति में यह गुर काम आ सकें। कहा कि कहीं भी आग जैसी घटनाएं होने तक इसकी सूचना तुरंत अग्निशमन विभाग को दें। अभियान के दौरान फायर सर्विस टीम ने संस्थानों के कर्मचारियों को प्राथमिक अग्निशमन उपकरणों के संचालन और उपयोग का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। कर्मचारियों को आग लगने की स्थिति में शुरुआती स्तर पर प्रभावी कार्रवाई करने, घबराहट से बचने और सुरक्षित तरीके से लोगों की निकासी सुनिश्चित करने की जानकारी दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *