उत्तराखंड

आप ने किया महिला मोर्चा जिला कार्यकारणी का विस्तार

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

अल्मोड़ा। आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय में बैठक की। जिसमें पार्टी की मजबूती के लिए विस्तार से चर्चा हुइ। महिला मोर्चा समेत जिला कार्यकारणी का विस्तार किया। जिसमें मीरा जीना को जिला उपाध्यक्ष, किरण आर्या को सचिव, मेहनाज खान को उपाध्यक्ष विधानसभा क्षेत्र अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ, नूरजहां को जिला उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी दी गई। इसके अलावा शिबू मेहरा को ब्लक अध्यक्ष हवालबाग क्षेत्र एवं प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष आनंद सिंह बिष्ट ने की। आने वाले निकाय चुनाव के संबंध में भी चर्चा की गई। यहां शमशेर आर्यन, नवीन चनारी, अरुण तिवारी, देव सिंह, मुमताज खान, रेशमा अंसारी, दिनेश कुमार, मुकेश तमता, जमीला बेगम, महक शमशी, एसआर बेग आदि मौजूद रहे। इधर प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित जोशी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए, संगठन की मजबूती के लिए और आगामी नगर निकाय चुनाव में एकजुट होकर संघर्ष का आह्वान किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!