पुलभट्टा में 350 प्रतिबंधित टैबलेट के साथ आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

रुद्रपुर। पुलभट्टा में पुलिस ने गश्त के दौरान फ्लाईओवर के नीचे एक संदिग्ध युवक को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर युवक के पास से नशे के लिए इस्तेमाल होने वाली अंग्रेजी दवा की प्रतिबंधित 350 टैबलेट और 3500 रुपये नगद बरामद किए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज किया है। रविवार सांय थाना पुलभट्टा के एसआई धीरज वर्मा पुलिस टीम के साथ किच्छा सितारगंज नेशनल हाईवे पर बने फ्लाईओवर पर गश्त कर रहे थे। इस बीच टीम ने फ्लाईओवर के नीचे एक संदिग्ध युवक को बैठे देखा। शक होने पर पुलिस ने युवक को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से नशे के लिए इस्तेमाल होने वाली अंग्रेजी दवा की प्रतिबंधित 350 टैबलेट और 3500 रुपये नगद बरामद किए।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने अपना नाम शाने आलम पुत्र नन्हे निवासी वार्ड 12 ऊंचाखेत किच्छा बताया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह नशे की गोलियां गाजियाबाद से लेकर आता है। नशे के आदी लोग उससे सम्पर्क करते है। वह नशे के आदी लोगों को सुनसान स्थान पर बुलाकर 150 से 200 रुपये की गोली बेचता है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज किया है। पुलिस टीम में एसआई धीरज वर्मा, का. चारू पंत, विजय सिंह आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *