शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ हुई कार्रवाई

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : कोतवाली पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने वाले दो चालकों के वाहनों को सीज कर उनके ड्राइविंग लाइसेंस निरस्तीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। यातायात नियमों के उल्लंघन पर कोटद्वार में 11, धुमाकोट में दो व कालागढ़ में एक चालान काटा गया। कोतवाल प्रदीप नेगी ने बताया कि चेकिंग के दौरान कोतवाली पुलिस टीम ने शराब पीकर वाहन चलाने वाले 02 वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई कर उनके वाहनों को सीज किया और चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निरस्तीकरण की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *