238 अग्निवीरों को मिला डिफेंस एंड सिक्योरिटी मैनेजमेंट में डिप्लोमा

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : द गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंटल सेंटर (जीआरआरसी) में शुक्रवार को आयोजित एक औपचारिक दीक्षांत समारोह में 238 अग्निवीरों को हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय की ओर से “डिप्लोमा इन डिफेंस एंड सिक्योरिटी मैनेजमेंट” प्रदान किया गया।
समारोह को संबोधित करते हुए ब्रिगेडियर विनोद सिंह नेगी ने कहा कि यह डिप्लोमा अग्निवीरों की सैन्य सेवा के दौरान उनकी व्यावसायिक क्षमताओं को और अधिक सुदृढ़ करेगा। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना का उद्देश्य सैनिकों को केवल सैन्य प्रशिक्षण तक सीमित रखना नहीं, बल्कि शिक्षा और कौशल विकास के माध्यम से उन्हें हर क्षेत्र में सक्षम बनाना है। दीक्षांत समारोह में गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंटल सेंटर तथा हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने अग्निवीरों को सम्मानित किया। अधिकारियों ने कहा कि इस कार्यक्रम को सफलतापूर्वक पूरा करने वाले अग्निवीरों ने राष्ट्र सेवा के साथ-साथ आत्म-विकास और निरंतर सीखने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का परिचय दिया है। अधिकारियों ने उम्मीद जताई कि यह डिप्लोमा अग्निवीरों के भविष्य के करियर और पेशेवर विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *