अलकनंदा का जल स्तर बढ़ा, खतरे के निशान से नीचे

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : रविवार देर रात श्रीनगर सहित ऊपरी क्षेत्रों में हुई बारिश के कारण सोमवार को अलकनंदा नदी का जल स्तर बढ़ गया और अलकेश्वर घाट जलमग्न हो गया। हालांकि जल स्तर अभी चेतावनी और खतरे के निशान से नीचे बह है। सिंचाई विभाग के अनुसार सोमवार सुबह अलकनंदा नदी का जल स्तर 533.60 मीटर रिकॉर्ड किया गया जो दोपहर तक बढ़कर 533.70 मीटर पहुंच गया। नदी का जल स्तर फिलहाल चेतावनी स्तर 535 मीटर और खतरे के निशान 536 मीटर से नीचे है। विभाग लगातार नदी की स्थिति पर नजर बनाए हुए है। सिंचाई विभाग की अपर सहायक अभियंता अंकिता राणा ने बताया कि श्रीनगर क्षेत्र में सोमवार को 31 मिमी बारिश दर्ज की गई। लगातार बारिश के कारण सुबह अलकेश्वर घाट का निचला हिस्सा जलमग्न हो गया। हालांकि दोपहर बाद बारिश थमने पर स्थिति सामान्य बनी रही। वहीं कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कुलदीप सिंह ने बताया कि घाटों पर सुरक्षा के लिए पुलिस टीम की ओर से नियमित निगरानी की जा रही है। उन्होंने लोगों से बरसात के दौरान नदी किनारे अनावश्यक रूप से नहीं जाने की अपील की। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *