खंड शिक्षा अधिकारी से दुर्व्यवहार पर शिक्षकों में आक्रोश

Spread the love

रुद्रपुर। गोविंद वल्लभ पंत इंटर कॉलेज, चकरपुर में बीतें 22 अप्रैल को हुई एक गंभीर घटना के बाद शिक्षा विभाग एवं शिक्षक संगठनों में भारी आक्रोश व्याप्त है। राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने एसडीएम तुषार सैनी के माध्यम से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन भेजा। गुरुवार को भारी संख्या मे तहसील पहुंचे शिक्षकों ने ज्ञापन में बताया कि एक शिक्षक पर छात्रा के साथ कथित छेड़छाड़ एवं ब्लैकमेलिंग के आरोपों की जांच करने पहुंचे खंड शिक्षा अधिकारी भानू प्रताप कुषवाहा के साथ कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा अभद्र व्यवहार किया गया। जांच के दौरान हुए इस दुर्व्यवहार ने प्रशासनिक व्यवस्था और शिक्षा विभाग की गरिमा पर प्रश्नचिन्ह खड़े कर दिए हैं।
शिक्षक संगठनों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मांग की कि घटना में शामिल दोषियों की तत्काल पहचान कर उनके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। ज्ञापन देने वालों में कमान सिंह सांमन्त अध्यक्ष उ.रा.प्रा.षि. संघ, छविराज सिंह कफलिया, जितेन्द्र यादव, भुवन चंद्र कलौनी, गोकुलानन्द कापड़ी, अरविंद गोस्वामी, महेश रौतेला, भुवन उप्रेती, राजेश जोशी, नितिन चौहान, दिनेश बगोटी, राकेश राणा, नवीन राणा, सन गहतोड़ी, मोहन चंद्र जोषी, जेएम सहदेव, ईष्वर सिंह पोखरिया, जितेंद्र प्रताप सिंह, राजकुमार राणा, भानू प्रपाप गुप्ता, जगदीष कन्नौजिया, दिनेष राणा, अशोक कुमार, साधना, देव सिंह, मनोज गुणवंत, राम नारायण वर्मा, चंदन कुमार आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *