केवाईसी कराने के नाम महिला से 8.50 लाख रुपये ठगे

Spread the love

काशीपुर। केवाईसी कराने के नाम पर साइबर ठगों ने एक महिला से 8.50 लाख रुपये ठग लिए। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कचनाल गाजी निवासी नंदा उप्रेती पत्नी महेश चंद्र उप्रेती ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि 15 अप्रैल को उनके फोन पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आया। कॉलर ने खुद को बैंक कर्मचारी बताकर खाते की केवाईसी कराने की बात कही। कुछ देर बाद आरोपी ने उन्हें एक लिंक भेजा और उस पर क्लिक कर विवरण भरने को कहा गया। विश्वास कर उन्होंने लिंक खोलकर अपनी जानकारी भर दी। बाद में शक होने पर उन्होंने बैंक के डिप्टी मैनेजर को कॉल किया। उन्होंने ओटीपी साझा नहीं करने पर सब ठीक होने की बात कही। इसके बावजूद उनके खाते से कई बार में 8.50 लाख रुपये निकल गए। आरोप है कि सूचना देने के बाद भी बैंक के डिप्टी मैनेजर ने खाता बंद नहीं किया। बाद में उनके दामाद ने कस्टमर केयर के माध्यम से खाता बंद कराया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *