जयन्त प्रतिनिधि।
सतपुली : पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय, खैरासैंण पौड़ी गढ़वाल में सत्र 2026-27 में कक्षा 11 में रिक्त स्थानों के लिए मेरिट के आधार पर छात्रों का चयन किया जायेगा। इच्छुक छात्र 25 जून 2026 तक आवेदन कर सकते है।
विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति में बताया कि शैक्षिक सत्र 2026-27 के अन्तर्गत कक्षा 11 में अध्ययनरत छात्र-छात्राएं जिनके माता-पिता जनपद पौड़ी गढ़वाल के बोनाफाइड निवासी हो के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय, खैरासैण में कक्षा 11 में रिक्त स्थानों पर मेरिट के आधार पर प्रवेश दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि इच्छुक अभ्यर्थी पूर्णरूप से भरा हुआ आवेदन पत्र, कक्षा 10 की अंकतालिका एवं अन्य आवश्यक दस्तावेज विद्यालय में व्यक्तिगत रूप अथवा विद्यालय की ई मेल के माध्यम से 25 जून 2026 तक या इससे पूर्व जमा कर सकते है। सीबीएसई से कक्षा-10 उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को वरीयता दी जायेगी। आवेदन पत्र वेबसाइड से डाउनलोड किया जा सकता है अथवा विद्यालय की ई-मेल पर प्रार्थना पत्र भेजने पर उसी मेल में आवेदन पत्र प्रेषित कर दिया जायेगा। अभ्यर्थी आवेदन पत्र भरने से पूर्व आवेदन के लिए पात्रता की जांच वेबसाइड पर अवश्य कर लें।