अरविंद पडियार निकाय प्रकोष्ठ के संयोजक बने
नैनीताल। भाजपा जिला नैनीताल की ओर से सक्रिय कार्यकर्ताओं को विभिन्न प्रकोष्ठों के संयोजक व सह-संयोजक नियुक्त किया गया है। वहीं विमल बिष्ट को चिकित्सा प्रकोष्ठ व अरविंद पडियार को निकाय प्रकोष्ठ का संयोजक, हरीश भट्ट को लघु उद्योग प्रकोष्ठ का संयोजक बनाया गया है। जबकि जगमोहन बिष्ट को सांस्तिक प्रकोष्ठ सह संयोजक, पंकज राठौर को व्यापार प्रकोष्ठ सह संयोजक, उमेश भट्ट को विधि प्रकोष्ठ सह संयोजक, संजय साह को प्रबुद्घ प्रकोष्ठ का सह संयोजक, चंदन चम्यिाल को सेवानिवृत कर्मचारी को सह संयोजक बनाया गया है।