वाहर के टक्कर से सहायक उद्योग अधिकारी की मौत

Spread the love

उत्तरकाशी। यूटिलिटी वाहन को रोहित पुत्र स्व. सुभाष चंद्र, निवासी कुंड, नौगांव, बड़कोट उत्तरकाशी चला रहा था। वाहन चिन्यालीसौड़ में धनपुर गांव के निकट बाईपास से गुजर रहा था तभी अचानक नियंत्रण खो बैठा और सड़क किनारे पैदल चल रहे युवक को टक्कर मार दी। हादसे में सहायक उद्योग अधिकारी 26 वर्षीय ममराज पुत्र टीका सिंह, निवासी टिपरी बिष्ट, चिन्यालीसौड़ की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर चिन्यालीसौड़ अस्पताल पहुंचाया। प्रारंभिक जांच में वाहन के ब्रेक फेल होने के साथ ही चालक को झपकी आने की आशंका जताई जा रही है। एसओ धरासू मनोज असवाल ने बताया कि मृतक का पीएम कर परिजनों को सौंप दिया गया है। आरोपी वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वाहन को कब्जे में लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *