कोटद्वार-पौड़ी

आवारा पशुओं ने बढ़ाई लोगों की परेशानी

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार।
नगर निगम क्षेत्र में आवारा पशुओं से आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आवारा सांड, बछड़ों के टक्कर मारने से दर्जनों लोग घायल हो चुके हैं। इस संबंध में ग्रामीण कई बार प्रशासन को शिकायत भी कर चुके है, बावजूद समस्या का निस्तारण नहीं हो पा रहा है।
निगम क्षेत्र में आवारा पशुओं की भरमार लोगों के लिए परेशानी का सबब बनती जा रही है। शहर में जगह-जगह आवारा पशु खड़े रहते है। वहीं रात में ये पशु सड़क पर लेट जाते है। जिस कारण हर समय दुर्घटना होने का खतरा बना रहता है। आवारा पशुओं की चपेट में आने से कई लोग चोटिल चुके है। जिसके बाद भी प्रशासन नहीं चेता है। सायं होते ही आवारा पशु आवासीय बस्ती में घुस आते है। आवारा पशु काश्तकारों की फसल को बर्बाद कर देते है। पशुओं के मालिकों के द्वारा पशुओं को बेवजह ही छोड़ दिया जाता है। जो इधर-उधर घूमते रहते हैं। सड़कों पर आवारा पशुओं का झुंड लोगों को परेशान करता है। दरअसल क्षेत्र में घूम रहे आवारा पशु और कुत्ते दुर्घटनाओं का पर्याय बनते जा रहे हैं। जिसको लेकर जिम्मेदारों द्वारा कोई कार्ययोजना नहीं बनाई जा रही है। विभिन्न सामाजिक संगठनों के लोग कई बार शासन-प्रशासन को लिखित जानकारी देने के बावजूद भी इन पशुओं के आतंक से छुटकारा नहीं मिल रहा। प्रशासन को आवारा पशुओं के लिए ठोस योजना बनानी चाहिए। नगर निगम के नगर आयुक्त पीएल शाह का कहना है कि काशीरामपुर तल्ला में गूलर पुल के पास गौशाला का निर्माण कार्य चल रहा है। गौशाला बनने के बाद आवारा पशुओं को वहां शिफ्ट कर दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!