जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार में इतिहास विभाग की ओर से बच्चों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस दौरान निबंध में आयुश्री त्रिपाठी ने अव्वल स्थान प्राप्त किया।
विभाग प्रभारी डा. प्रवीन जोशी ने बताया कि निंबध प्रतियोगिता में आयुश्री त्रिपाठी प्रथम, दीक्षा घिल्डियाल द्वितीय आंचल रावत तृतीय रही। भाषण प्रतियोगिता में श्रेया नेगी प्रथम, आंचल रावत द्वितीय व दीक्षा घिल्डियाल तृतीय रही। प्रतियोगिता में स्थान पाने वाले प्रतिभागियों को प्राचार्य प्रो. डीएस नेगी ने पुरस्कृत किया।