कल से आरसेटी में शुरू होगा ब्यूटी पार्लर प्रबंधन प्रशिक्षण

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
रूद्रप्रयाग : ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) द्वारा स्थानीय युवतियों के लिए ब्यूटी पार्लर प्रबंधन का विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
संस्थान के निदेशक ने जानकारी देते हुए बताया कि उद्यमिता विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत यह प्रशिक्षण 12 मई से 15 जून 2026 तक पुराना विकास भवन स्थित आरसेटी परिसर में संचालित होगा। उन्होंने बताया कि उक्त 35 दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान जनपद स्तरीय अधिकारी भी प्रतिभाग करेंगे और प्रशिक्षणार्थियों का मार्गदर्शन करेंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य युवतियों को स्वरोजगार के लिए प्रशिक्षित कर आत्मनिर्भर बनाना है। आरसेटी निदेशक ने स्थानीय युवतियों से अधिक से अधिक संख्या में प्रशिक्षण में प्रतिभाग करने की अपील की है। साथ ही जनपद स्तरीय अधिकारियों से भी प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल होकर प्रशिक्षणार्थियों का उत्साहवर्धन एवं मार्गदर्शन करने का अनुरोध किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *