सिद्धबली-सनेह मार्ग पर बढ़ी हाथियों की धमक, रहे सावधान

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : पिछले कुछ दिनों से सिद्धबली-सनेह मार्ग पर हाथियों की धमक ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। गुरुवार देर रात एक बार फिर हाथियों का झुंड सिद्धबली मंदिर के प्रवेश द्वार तक पहुंच गया। इस दौरान मार्ग से गुजर रहे कुछ लोगों को हाथियों ने दौड़ा भी लिया।
सिद्धबली-सनेह मार्ग का अधिकांश हिस्सा जंगल से सटा होने के कारण यहां जंगली जानवरों की आवाजाही लगातार बढ़ रही है। बताया जा रहा है कि गुरुवार शाम हाथियों का झुंड पहले खोह नदी में पानी पीने पहुंचा और इसके बाद जंगल लौटने के बजाय ग्रास्टनगंज होते हुए सिद्धबली मंदिर के प्रवेश द्वार तक आ गया। इसी दौरान सिद्धबली-सनेह मार्ग से स्कूटी पर गुजर रहे कुछ युवकों को हाथियों ने दौड़ा लिया। हालांकि, हाथियों और युवकों के बीच पर्याप्त दूरी होने के कारण कोई हादसा नहीं हुआ। देर रात तक हाथियों का झुंड सिद्धबली धर्मशाला के आसपास घूमता रहा। वन विभाग के अनुसार हाथियों के झुंड के साथ एक शावक भी मौजूद है। ऐसे में हाथी अपने बच्चे की सुरक्षा को लेकर अधिक सतर्क और आक्रामक हो सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *