Uncategorized

भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष का किया स्वागत

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

बागेश्वर। भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर सुरेश गढ़िया पहली बार बागेश्वर पहुंचे कार्यकर्ताओं ने उनका फूल-मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया। गढ़यिा ने कहा कि युवाओं में जोश भरने के लिए उन्हें यह पद मिला है और उसका वह निर्वहन करेंगे। एसबीआइ तिराहे पर भाजपाइ एकत्र हुए। उन्होंने यहां खुशी मिष्ठान वितरित की और पटाखे फोड़े। ढोल-नगाड़ों के साथ प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश गढ़यिा का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि युवाओं में उत्साह है और आगामी चुनाव में इसका प्रतिफल पार्टी को मिलेगा। पार्टी के अध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट ने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी अनुशासित पार्टी है। कार्यकर्ताओं का सम्मान को लेकर पार्टी हमेशा अलग सोच रखती है। राज्य और केंद्र सरकार के कामकाज से लोगों में खुशी का माहौल है। भ्रष्टाचार मुक्त शासन उत्तराखंड को मिला है और इसके लिए कार्यकर्ताओं की सबसे बड़ी जीत है। उन्होंने कहा कि गढ़यिा के प्रदेश कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष बनना भी जिले के लिए गौरव का विषय है। क्षेत्रीय विधायक चंदन राम दास ने कहा कि पार्टी हित में कार्य करने वालों को सम्मान मिलता है। प्रदेश उपाध्यक्ष गढ़यिा ने कहा कि वह पार्टी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर काम करेंगे। वरिष्ठ पार्टी कार्यकर्ताओं से सुझाव लिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि वह अपने पद का पूरी इमानदारी के साथ निर्वहन करेंगे। युवाओं को पार्टी की मुख्यधारा से जोड़ा जाएगा। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। इस मौक पर धीरेंद्र परिहार, सुरेश कांडपाल, खड़क सिंह टंगड़यिा, आदर्श कठायत, दीपक गस्याल, गोविद बाफिला, प्रकाश शाह, कैलाश जोशी, रमेश तिवारी, हिमांशु, अंकित नगरकोटी आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!