बिग ब्रेकिंग

भारत नेपाल बार्डर पर 24 घंटे निगरानी रख रही एसएसबी

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

पिथौरागढ़। नेपाल सीमा पर अवैध घुसपैठ और गतिविधियों पर नजर रखने के लिए एसएसबी और स्थानीय पुलिस ने संयुक्त रूप से अभियान चलाया है। सीमा पर अब 24 घंटे नियमित गश्त जारी रहेगी। 55वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल ऐंचोली के कार्यवाहक सेनानी रवींद्र कुमार राजेश्वरी के नेतृत्व में सीमा पर अवैध आवाजाही, तस्करी पर पैनी नजर रखने के लिए बल और पुलिस जवानों द्वारा संयुक्त अभियान जारी कर दिया गया है। इस दौरान नेपाल सीमा से लगे तल्लाबगड़ के घिंघरानी पुलिस चौकी के जवानों के साथ सघन अभियान चलाया गया।
इस दौरान सेनानी ने स्थानीय ग्राम प्रधानों के साथ बैठक की। बैठक में ग्राम प्रधान बगड़ीहाट रवि चंद,रणवा के प्रधान चंद्रकला बोरा, प्रधान तीतरी भूपेंद्र टम्टा, प्रधान द्वालीसेरा प्रेम राम, प्रधान घिंघरानी ललित सिंह खड़ायत, प्रधान डोडा नरेंद्र सिंह के साथ बैठक की। इस मौके पर सीमा पर काली नदी के रास्ते टायरट्यूब से होने वाली अवैध आवाजाही पर चर्चा की गई। सेनानी ने कहा कि सुरक्षा की दृष्टि से सीमा पर जवानों द्वारा चौबीस घंटे निगरानी की जा रही है। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों से इस तरह की घटना नजर अने पर इसकी सूचना तत्काल एसएसबी की चौकी को देने को कहा। ग्राम बगड़ीहाट में नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत सेनानी श्री राजेश्वरी ने ग्रामीणों को खेल सामग्री, सोलर लाइट और बर्तनों का वितरण किया। भारत नेपाल के बीच बढते तनाव को देखते हुए एसएसबी अधिक सतर्क होकर सीमा पर मुस्घ्तैदी से जुटा हुआ है। भारत नेपाल की खुली सीमा पर एसएसबी निगरानी करती है। आजकल एसएसएबी अधिक सतर्क है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!