जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : नगर निगम के अंतर्गत कौड़िया में शनिवार सुबह एक बाइक में आग लग गई। समय रहते बाइक के आसपास मौजूद लोग दूर हट गए, जिस कारण बड़ी घटना टल गई।
शनिवार सुबह करीब 10 बजे कौड़िया में दिल्ली फार्म निवासी एक व्यक्ति अपनी बाइक में वेल्डिंग करवा रहा था। इसी दौरान अचानक बाइक ने आग पकड़ ली। इससे पहले आग पर काबू पाया जाता, आग ने पूरी बाइक को चपेट में ले लिया और पूरी बाइक आग के गोले में तब्दील हो गए। बाइक पर आग लगते ही भगदड़ मच गई और दुकानदार, बाइक स्वामी सहित आसपास के लोग बाइक से दूर हो गए। गनीमत यह रही कि बाइक का पेट्रोल टैंक नहीं फटा। बाद में लोगों ने पानी डाल आग पर काबू पाया।