देश-विदेश

रूस के खिलाफ जो बाइडन और पोलैंड के राष्ट्रपति एंड्रेज डूडा के बीच द्विपक्षीय बैठक, नाटो की एकजुटता पर जताई प्रतिबद्घता

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

वरस, एजेंसी। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने द्विपक्षीय संबंधों की मजबूती के मद्देनजर पोलैंड के राष्ट्रपति आंद्रेजेज डूडा के साथ बैठक की। वार्ता के दौरान उन्होंने नाटो की एकजुटता को लेकर प्रतिबद्घता जताई है। उन्होंने कहा कि वक्त के साथ बदलने वाली दुनिया में नाटो पूरी तरह से एकजुट है। बाइडन ने नाटो सदस्यों का दृष्टिकोण एक होने की भी बात कही है।
बैठक के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि उन्हें पूरा भरोसा है कि व्लादिमीर पुतिन नाटो को विभाजित करने की कोशिश में लगे हुए हैं। वो पूर्व के देशों को पश्चिम से अलग करना चाहते हैं। वहीं यूक्रेन और रूस के बीच जारी युद्घ में पोलैंड की भूमिका की बाइडन ने तारीफ की है। उन्होंने कहा कि पोलैंड महत्वपूर्ण तरीके से अपनी जिम्मेदारियां निभा रहा है। यह काम जो पोलैंड अकेले कर रहा है, यह सभी नाटो देशों को करना चाहिए।
पोलैंड के राष्ट्रपति के साथ वार्ता के दौरान बाइडन ने कहा कि अमेरिका भी यूक्रेन के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को निभा रहा है। वो यूक्रेन से विस्थापित हुए लोगों में से एक लाख लोगों में अमेरिका में शरण देगा। बैठक के दौरान बाइडन ने यूक्रेन पर रूस द्वारा की जा रही कार्रवाई के बीच आपसी मेलजोल को बढ़ाने पर जोर दिया है। उन्होंने कहा कि हमें आपसी सहमति से यह तय करना होगा कि रूस द्वारा की जा रही कार्रवाई पर क्या प्रतिक्रिया देनी है। उन्होंने पोलैंड के राष्ट्रपति का रूस के प्रति उनके रुख के लिए धन्यवाद दिया है।
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने शरणार्थी यूक्रेनी नागरिकों से मुलाकात की है। बाइडन ने इन शरणार्थियों को हर संभव मदद का भरोसा दिया है। यूक्रेन से भागकर सर्वाधिक 22 लाख लोग पोलैंड आए हैं। बाइडन ने पोलैंड में तैनात अमेरिकी सैनिकों से भी मुलाकात की, उनके साथ भोजन किया और उनका हौसला बढ़ाया। अमेरिकी राष्ट्रपति ने सीमावर्ती शहर जेसजोव में पोलैंड के समकक्ष आंद्रजेज डूडा के साथ बैठक भी की। बातचीत में शरणार्थियों के लिए सहायता के साथ ही द्विपक्षीय मसलों पर चर्चा हुई। बाइडन ने तनाव के दौर में डूडा को हर तरह की मदद का आश्वासन दिया।
जी 7 देशों के नेताओं ने संयुक्त बयान जारी कर यूक्रेन पर हमले के लिए रूसी राष्ट्रपति पुतिन और बेलारूस सरकार के खिलाफ अभियान जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया है। कहा है कि जी 7 दुनिया भर में अपने सहयोगियों के साथ मिलकर रूस और बेलारूस को कमजोर करने के प्रयास जारी रखेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!