बिसराड़ी के ग्रामीण करेंगे मतदान

 

 

चम्पावत। मोटर मार्ग में डामरीकरण न होने से परेशान चुनाव बहिष्कार की चेतावनी देने वाले बिसराड़ी के ग्रामीणों ने डीएम से मुलाकात की। ग्रामीणों ने डीएम के आश्वासन के बाद मतदान करने का निर्णय लिया। लोहाघाट के बर्दाखान-बिसराड़ी-आली मोटर मार्ग में डामरीकरण की लंबे समय से ग्रामीण मांग कर रहे हैं। साथ ही क्वारखोली-पम्दा मोटर मार्ग सुधारीकरण एवं डामरीकरण के साथ ही बर्दाखान-आली से धरगड़ी तक मोटर मार्ग के निर्माण को लेकर ग्रामीण संघर्षरत हैं। जिन्होंने बीते दिनों लोस चुनाव में मतदान न करने का निर्णय लिया था। अब डीएम नवनीत पांडेय ने ग्रामीणों के साथ बैठक की। डीएम ने ग्रामीणों को मतदान के लिए जागरूक व प्रेरित किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *