भाजपा ने फूंका पाकिस्तान का पुतला

Spread the love

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर की गई टिप्पणी पर जताया रोष
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलवल भुट्टो की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर की गई टिप्पणी पर भारतीय जनता पार्टी ने रोष व्यक्त किया है। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान का पुतला दहन किया। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है।
शनिवार को भारतीय जनता पार्टी व वीर चंद्र सिंह गढ़वाली भाबर मंडल कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान का पुतला दहन किया। भाजपा जिलाध्यक्ष कोटद्वार बीरेंद्र रावत जी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरे विश्व में भारत की पहचान एक सशक्त राष्ट्र के रूप में बनी है, जो हमारे पड़ोसी देश पाकिस्तान को हजम नही हो पा रही है। पाकिस्तान और अराजकता एक दूसरे के पूरक बन गए है। हर मोर्चें पर विफल पाकिस्तान के विदेश मंत्री का बयान उनकी हताशा और निराशा को दर्शाता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ पाकिस्तान के बिलावल भुट्टो के विवादित बयान के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी रोष है। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने भुट्टो और पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी करते पाकिस्तान का पुतला दहन किया। पुतला दहन करने वलो में मनोज पांथरी, कैजेपी धस्माना, प्रदीप बलूनी, श्रीकांत नौगाई, सुरेंद्र बिजलवान, प्रमोद रावत, राकेश मोहन थपलियाल, कुबेर जलाल, राकेश देवरानी, श्रीधर केश्तवाल, अशोक भारद्वाज, अनिरुद्ध ध्यानी, राजीव डबराल, मनमोहन द्वबेदी, सुरमन सिंह रावत, अवतार चौहान आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *