भाजपा महिला मोर्चा ने मरीजों को बांटे फल
श्रीनगर गढ़वाल : भाजपा महिला मोर्चा की ओर से सामाजिक न्याय सप्ताह के अंतर्गत शुक्रवार को उप जिला अस्पताल श्रीनगर में फल वितरण एवं स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर महिला कार्यकर्ताओं ने प्रदेश मंत्री अनीता बुड़ाकोटी के नेतृत्व में मरीजों को फल वितरित कर उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। इस अवसर पर प्रीति गोस्वामी, आशा फरासी, अंजना डोभाल, पूजा गौतम, मीना कंडारी, कुसुम कंडारी, सुनीता कठैत, ऊषा कंडारी, मीना असवाल, विजय लक्ष्मी रतूड़ी, उमा गुनसोला, कमला पंवार, प्रीति बडोनी, मोनिका कंडारी, रेनू सुंदरियाल आदि मौजूद रहे। (एजेंसी)