उत्तराखंड

धूमधाम से मनाया गया भाजपा का 42वां स्थापना दिवस

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

हरिद्वार। भारतीय जनता पार्टी का 42वां स्थापना दिवस जगजीतपुर स्थित जिला कार्यालय पर धूमधाम से मनाया गया। पार्टी के स्थापना दिवस कार्यक्रम की शुरूआत कार्यकर्ताओं के अपने आवास पर पार्टी ध्वज लगाने के साथ हुई। इसके पश्चात जिला कार्यालय पर सामूहिक रूप से ध्वजारोहण कर दीप प्रज्ज्वलन एवं वंदे मातरम का गान किया गया। जिला अध्यक्ष डाज़यपाल सिंह चौहान ने पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस की बधाई देते हुए स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में 20 अप्रैल तक आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी। रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने पार्टी के इतिहास और विकास पर विस्तृत उद्बोधन देते हुए कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष डाज़यपाल सिंह चौहान एवं विधायक आदेश चौहान ने पूर्व पालिका अध्यक्ष राजकुमार अरोड़ा, वरिष्ठ भाजपा नेता मनोज सिखौला, नंदकिशोर सरैया और अमरीश पंडा को शल ओढ़ाकर और माला पहनाकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर कार्यालय में लगाई गई वर्चुअल स्क्रीन के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा उद्बोधन को भी कार्यकर्ताओं ने सुना। इसके बाद सभी कार्यकर्ताओं ने जिला कार्यालय से शोभा यात्रा को प्रारंभ किया। जिसमें ढोल नगाड़े बैंड बाजे डीजे के साथ भारी संख्या में कार्यकर्ता हाथों में झंडा और टोपी पहने हुए चल रहे थे। यह शोभा यात्रा संपूर्ण जगजीतपुर ग्राम से होती हुई महिला विद्यालय, सती कुंड, बुड्ढी माता मंदिर, आईटीआई होते हुए जिला कार्यालय पहुंची। जहां शोभायात्रा का समापन किया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष ड जयपाल सिंह चौहान ने कहा कि कार्यकर्ताओं के लिए यह स्वर्णिम दिन है। 42 वर्षों की सफल राजनीतिक यात्रा के साक्षी आज के कार्यकर्ता बन रहे हैं। आज देश में सबसे ज्यादा विधायक और सांसद हमारे है।ं 30 वर्षों के बाद केवल हमारी पार्टी को राज्यसभा में 100 सीटों से ज्यादा संख्या का भी गौरव प्राप्त हुआ है और यह इसलिए संभव है कि देश का नेतृत्व पीएम मोदी के सुरक्षित और मजबूत हाथों में है। पीएम मोदी के आशीर्वाद से और प्रदेश के युवा मुख्यमंत्री के नेतृत्व में जिस प्रकार उत्तराखंड चहुमुखी विकास की ओर अग्रसर है। निसंदेह बहुत जल्द उत्तराखंड प्रदेश देश के शीर्ष राज्यों में अपना स्थान बनाएगा। रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित दल है और यही एक ऐसी पार्टी है जिसमें सामान्य कार्यकर्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष और देश का प्रधानमंत्री भी बन सकता है। आज जिस प्रकार से पूरे देश में आम व्यक्ति को लेकर योजनाओं का क्रियान्वयन केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा किया जा रहा है। यह पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के सपने को साकार करने की दिशा में एक सार्थक कदम है। जिलाध्यक्ष ने शोभायात्रा में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद किया और प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर पूर्व विधायक सुरेश राठौड़, भाजपा जिला महामंत्री आदेश सैनी, विकास तिवारी, जिला उपाध्यक्ष संदीप गोयल, अनिल अरोड़ा, देशपाल रोड, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी सुनील सैनी, जिला मंत्री आशु चौधरी, अनामिका शर्मा, प्रवेश प्रिया, जिला कोषाध्यक्ष विजय चौहान, जिला कार्यालय प्रभारी लव शर्मा, मोहित वर्मा, संजीव त्यागी, भाजपा नेता आशुतोष शर्मा, मंडल अध्यक्ष नागेंद्र राणा, पार्षद लोकेश पाल, संजय कुमार, मनोज पालिया, विकास कुमार, विपिन शर्मा, विनीत चौहान, महिला मोर्चा जिला महामंत्री रीमा गुप्ता, रेनू शर्मा, अनुसूचित मोर्चा जिला अध्यक्ष, ग्राम प्रधान, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष सचिन गुर्जर, ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रदीप पाल, प्रतिभा चौहान, अतुल, वसीम, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष चौधरी रजनी वर्मा, किसान मोर्चा प्रदेश महामंत्री योगेश चौहान, हीरा सिंह बिष्ट, मिथिलेश शर्मा, कमल प्रधान, सुबह सिंह, प्रिंस लोहार, मनोज शर्मा, सुशील रावत, सचिन, निश्चित, आशीष झा, संजय कश्यप आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!