उत्तराखण्ड के सर्वांगीण विकास के लिए केंद्र एवं राज्य सरकार प्रतिबद्ध

Spread the love

भाजपा ने निकाली प्रगति पथ यात्रा
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : देश के यशस्वी एवं लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन एवं जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा “प्रगति पथ यात्रा” का आयोजन किया गया। यात्रा का उद्देश्य केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकासात्मक उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाना था।
प्रगति पथ यात्रा निर्माणाधीन बस अड्डे एवं रेलवे स्टेशन से प्रारम्भ होकर तहसील परिसर स्थित पासपोर्ट कार्यालय से होते हुए राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, कोटद्वार में नेताजी सुभाष चन्द्र बोस छात्रावास के नवनिर्मित भवन में सम्पन्न हुई। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष राज गौरव नौटियाल ने कहा कि वर्ष 2014 में प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वच्छ भारत मिशन, स्टार्टअप इंडिया, उज्ज्वला योजना, मेक इन इंडिया, खेलो इंडिया, मुद्रा योजना, पीएम जनमन, अटल आयुष्मान योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना तथा गरीब कल्याण जैसी अनेक जनहितकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन कर देश में ढांचागत एवं सामाजिक विकास की मजबूत आधारशिला रखी है। उन्होंने कहा कि इन प्रयासों का परिणाम है कि आज भारत विश्व की सबसे तेजी से विकसित होती अर्थव्यवस्थाओं में प्रमुख स्थान रखता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत के संकल्प को साकार करने तथा उत्तराखण्ड के सर्वांगीण विकास के लिए केंद्र एवं राज्य सरकार निरंतर प्रतिबद्ध है। यह प्रगति पथ यात्रा विकास, सुशासन एवं जनसेवा के प्रति भाजपा की प्रतिबद्धता का प्रतीक है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उत्तराखण्ड विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती ऋतु खंडूरी भूषण ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के आम जनमानस की आवश्यकताओं और समस्याओं को समझते हुए अनेक कल्याणकारी योजनाएं प्रारम्भ की हैं, जिनका लाभ आज करोड़ों देशवासी प्राप्त कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड में केंद्र सरकार द्वारा ऑल वेदर रोड परियोजना, श्री केदारनाथ एवं बद्रीनाथ धाम पुनर्विकास महायोजना तथा ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेलवे लाइन जैसी महत्वाकांक्षी परियोजनाओं को तेजी से आगे बढ़ाया गया है। महापौर शैलेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में देश ने विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। रक्षा, आधारभूत संरचना, खेल, शिक्षा, कौशल विकास तथा युवाओं के सशक्तिकरण के क्षेत्र में मोदी सरकार ने उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं, जिससे भारत की वैश्विक पहचान और अधिक मजबूत हुई है। इस अवसर पर सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक उमेश त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष विजयानंद पोखरियाल, मोहन सिंह नेगी, श्रीमती बीना रावत, जिला महामंत्री सुरेन्द्र आर्य, नगर अध्यक्ष विकास दीप मित्तल, परिषद एवं खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश सह-संयोजक सौरव नौडियाल, पार्षद श्रीमती नीरू बाला खंतवाल, शशिकांत जोशी, सुखरो मण्डल अध्यक्ष प्रेमा खंतवाल, भाबर मण्डल अध्यक्ष आशीष रावत, अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती सुनीता देवी, जिला मंत्री श्रीमती मंजू देवी, जिला कोषाध्यक्ष अनीत चावला सहित पार्टी के अनेक पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *