को-ऑपरेटिव विलेज के रूप में विकसित होगा चौखाल

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
थलीसैंण : चौखाल सहकारी समिति गुरुफाली की वार्षिक सामान्य निकाय बैठक (एजीएम) शुक्रवार को आयोजित हुई। इस मौके पर सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने क्षेत्र को को-ऑपरेटिव विलेज के रूप में विकसित करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि इस पहल से स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन होगा और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। उन्होंने जिला सहकारी बैंक की नई शाखा खोलने की संभावनाएं तलाशने और गांवों में माइक्रो एटीएम उपलब्ध कराने पर जोर दिया, ताकि ग्रामीणों को बैंकिंग सुविधाएं स्थानीय स्तर पर मिल सकें।
बैठक में समिति की प्रगति रिपोर्ट और आय-व्यय का विवरण प्रस्तुत किया गया। किसानों व सदस्यों ने अपनी समस्याएं रखीं, जिन पर मंत्री ने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मंत्री ने किसानों से फसल बीमा कराने की अपील की। मंत्री ने राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चोपताखाल में हाईब्रिड क्लासरूम का लोकार्पण किया और विभिन्न विद्यालयों में निर्माण व सौंदर्यीकरण कार्यों का शुभारंभ भी किया। उन्होंने कहा कि इन कार्यों से विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षिक वातावरण मिलेगा। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य रजनी, पूर्व अध्यक्ष शांति देवी, आनंद सिंह नेगी, मनोज रमोला, राकेश ममगाईं, मनोज भंडारी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *