कल से शुरू होगा बागसैंण मेला 25 से

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : विकासखंड कीर्तिनगर के न्याय पंचायत चाछकिंडा स्थित बागसंैण मैदान में 25 और 26 अप्रैल को बागसैंण मेले का आयोजन होगा। मेले को इस बार नया रूप दिया जा रहा है। अब दो दिवसीय इस मेले में दुकानों के साथ-साथ क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत, लोक परंपराओं और आधुनिक गतिविधियों का आकर्षक संगम देखने को मिलेगा। बागसैंण मेला समिति के उपाध्यक्ष सतीश बलूनी ने बताया कि मेले के पहले दिन 25 अप्रैल को पर्यटन विभाग की ओर से पैराग्लाइडिंग होगी। इसके जरिये क्षेत्र की पर्यटन की संभावनाओं को भी नई दिशा मिलेगी। इसके लिए शुक्रवार को पैराग्लाइडिंग का ट्रायल भी किया गया। बलूनी ने बताया कि मेले में छात्र-छात्राओं और महिला मंगल दलों की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जाएंगे। 26 अप्रैल को शैलनट की ओर से गढ़वाली नाटक ‘चक्रव्यूह’ का मंचन किया जाएगा। इसके अलावा दोनों दिनों प्रतियोगिताएं, सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। आयोजन में विधायक विनोद कंडारी का विशेष सहयोग है। समिति के संरक्षण नरेंद्र कुंवर, अध्यक्ष राजेंद्र, सचिव परमवीर कठैत ने लोगों से मेले में पहुंचने की अपील की। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *