जमीन दिलाने के नाम पर 12 लाख की ठगी

Spread the love

पिथौरागढ़। पुलिस ने जमीन के नाम पर धोखाधड़ी के एक मामले में कार्रवाई कर दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कोतवाली क्षेत्र की एक महिला ने 3 सितंबर 2025 को तहरीर देकर बताया कि उनके साथ जमीन दिलाने के नाम पर 12 लाख रुपये की धोकाधडी की गई है। पुलिस ने मामले में मुकदमा पंजीकृत किया। पुलिस ने पूर्व में एक आरोपी किशन कोहली को गुरुग्राम हरियाणा से गिरफ्तार किया,अब दो अन्य अभियुक्त जाखनी निवासी संजय प्रसाद व चैंसर निवासी प्रियांशु नाथ को गिरफ्तार किया है। एसआई जितेंद्र सोराडी ने बताया कि दोनों आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी कर उन्हें न्यायालय में पेश किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *