कांग्रेस की महिला कार्यकर्ताओं ने किया विधानसभा कूच

Spread the love

महिला सुरक्षा सहित कई समस्याओं पर सरकार का किया विरोघ
चमोली : उत्तराखंड़ महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रोतेला के नेतृत्व में शुक्रवार को महिला कार्यकर्ताओं ने विधानसभा ओर कूच किया। महिलाएं वाहनों से कालीमाटी में एकत्रित हुई लेकिन दुग्तमासैंण पर बने बेरियर पर पुलिस ने वाहनों को रोक दिया। वाहनों को रोकने पर महिलाओं ने नारेबाजी करते हुए सरकार के विरोध में नारे लगाएं प्रदर्शन के बाद पुलिस ने बेरियर खोल कर महिलाओं को आगे जाने दिया। यहां से पैदल मार्च करते हुए महिलाएं दिवाली खाल बेरियर पर पहुंची जहां पुलिस द्वारा उन्हें पुन: रोक दिया गया। इस पर आक्रोशित महिला कांग्रेस कार्यकर्ता जमीन पर ही बैठ कर धरना देने लग गई। इस दौरान महिला प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं को सुरक्षा देने में पूरी तरह से असफल रही है। उन्होंने महिलाओं को लोकसभा और विधानसभा में 33 प्रतिशत आरक्षण देने व अंकिता और तस्लीमा हत्या कां की सीबीई जांच कराकर परिजनों को न्याय देने की मांग की। इस मौके पर आशा मनोरमा डोबरियाल शर्मा ने कहा कि प्रदेश में आज स्वास्थ्य, शिक्षा एवं सड़कों की दशा दयनीय बनी हुई है। बच्चे बरोजगार घूम रहे हैं उन्हें सरकार रोजगार मुहैया नहीं करा पा रही हैं। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *